Advertisement

कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने बच्चों के बीच किया पुस्तक का वितरण, कहा- बच्चे देश का भविष्य

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- विकास कुमार): कुचाई थाना परिसर में थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता के द्वारा KNT संस्थान में पठन-पाठन के साथ तैयारी कर रहे 30 बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement

वितरण के दौरान थाना प्रभारी श्री भोक्ता ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। जीवन में शिक्षा का काफी महत्व है। बच्चे कड़ी मेहनत कर अपनी शिक्षा ग्रहण करें जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ने और नया कुछ सीखने की भावना पैदा करने के उद्देश्य से यहां पुस्तक का वितरण किया गया।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजना चला रही है। ताकि बच्चे अपने गुणवत्ता शिक्षा हासिल कर राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान मुख्य रूप से पुलिसकर्मी व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp