Advertisement

चाईबासा के सहायक समाहर्ता पहुँचे संकोसाइ टोला, ग्रामीण बच्चो के संग किया पौधारोपण

By Goutam

Published on:

पौधारोपण

जनसंवाद,चाईबासा (नेहा निषाद): चाईबासा के नवनियुक्त सहायक समाहर्ता अफसर अर्णब मिश्रा गुरुवार को नरसंदा पंचायत के संकोसाई स्थित निशुल्क ट्यूशन सेंटर पहुँचे। जहाँ उनका स्वागत पूर्व शिक्षिका सीमा तिर्कि और श्रीमती संध्या ने पुष्पगुच्छ देकर किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर अर्णब मिश्रा ने निशुल्क ट्यूशन में अध्यनरत बच्चो को पढाई से संबंधित जानकारी प्रदान की, जिसके बाद एक स्थानीय बालिका के आवास पर जाकर पौधारोपण भी किया। मौके पर अधिकारी ने वृक्षारोपण को अत्यधिक आवश्यक बताते हुए कहा कि आज वर्तमान समय में पौधारोपण आवश्यक हो गया है। जिस प्रकार माँ बाप अपने बच्चो का विशेष ख्याल रखते है ठीक उसी तरह पौधा लगाने के साथ भी इसके रख रखाव का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में लगभग 40 बच्चो को अपने घरों में लगाने हेतु पौधा प्रदान किया जिसमे विशेष रूप से आम, काजू, कतहल, लीची, नीम के पौधे शामिल थे।

Advertisement

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से नेहा निषाद, दिव्या शर्मा, सीमा तिर्की, संध्या, प्रशांत, जय, कुश, जोबा, प्रीति इत्यादि का सहयोग रहा।

ताजा खबरें

WhatsApp