Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

पटना के पैतृक गांव में पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया 30 लाख के कुशवाहा भवन का उद्घाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प…

By Balram Panda

Published on:

 

 

पटना / Balram Panda : पटना के लई गांव में सामाजिक एकजुटता, शिक्षा और राजनीतिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है, अपने पैतृक गांव पहुंचे पुरेंद्र नारायण सिंह ने ग्रामवासियों के सहयोग से करीब 30 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कुशवाहा पंचायत परिषद भवन का विधिवत उद्घाटन किया, इस मौके पर उन्होंने शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समानता और न्याय पर आधारित समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

उद्घाटन समारोह से पूर्व सुबह 11 बजे वैदिक रीति-रिवाज से भवन में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद अतिथियों और ग्रामीणों के बीच प्रसाद वितरण हुआ, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री जयंत राज कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा शामिल हुए, इनके अलावा मुखिया अजीत कुशवाहा, उमेश कुमार कुशवाहा, विभूति कुमार, प्रोफेसर सुशीला देवी और पंचायत समिति सदस्य नीरज कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया.

Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, महात्मा गौतम बुद्ध, माता सावित्रीबाई फुले और शहीद जगदेव प्रसाद जैसे महापुरुषों के विचार समाज को शिक्षा, समानता, मानवता और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देते हैं.

उन्होंने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने के लिए शिक्षा, संगठन और सामाजिक चेतना को मजबूत करना होगा, समाज की जिम्मेदारी केवल अपने वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि शोषित, वंचित, पिछड़े और कमजोर तबकों को साथ लेकर उनके अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ना भी है.

पुरेंद्र ने नवनिर्मित भवन को सामाजिक एकता, शैक्षणिक गतिविधियों और रचनात्मक विचार-विमर्श का केंद्र बनाने की अपील की. समारोह में कुशवाहा कल्याण परिषद भवन कमेटी के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही, यह भवन अब गांव में सामाजिक संवाद, संगठन और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होने की उम्मीद है.

ताजा खबरें

WhatsApp