Advertisement

कारगिल विजय दिवस: सनातन उत्सव समिति ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों को किया नमन, समिति ने देश की सेवा का लिया संकल्प

By Goutam

Published on:

कारगिल विजय दिवस

जनसंवाद, जमशेदपुर: कारगिल विजय दिवस पर सनातन उत्सव समिति ने गोलमुरी पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्थल में अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा और उनकी शहादत को नमन किया।

Advertisement
Advertisement

समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें शहीदों की शहादत की याद दिलाता है और हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें उनकी शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने शहीद स्थल की सफाई भी की और वहां स्थापित शहीद शौर्य प्रतीक चिन्ह को पुष्प अर्पित कर आदर व्यक्त किया।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर विशेष रूप से चिंटू सिंह, वीर सिंह, चंदन उपाध्याय, मीरा सिंह, ललित राव, कुलदीप सिंह, मुस्कान गोराई, मनप्रीत सिंह, अमृत सिंह, करण प्रसाद, आशीष मिश्रा, प्रिंस सिंह, अभिनव, साहिल सहित अन्य मौजूद थें।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp