होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई प्रखंड सभागार में रबी फसल को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को रबी फसल की उन्नत खेती, रोग नियंत्रण एवं सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाने के लिए जागरूक करना था।

कार्यशाला में जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) लिबनुस हेंब्रम एवं जेएसएस नीरज कुमार गुप्ता ने किसानों को संबोधित करते हुए रबी फसलों में लगने वाले रोगों, कीट प्रबंधन एवं अधिक उपज प्राप्त करने की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।

विशेष रूप से किसानों को रबी फसलों में होने वाली बीमारियों की रोकथाम, कीट प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक विधियों से अवगत कराया गया। साथ ही किसान समृद्धि योजना, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आत्मा योजना एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन को लेकर प्रत्येक किसान मित्र को 30-30 फॉर्म भरने का लक्ष्य दिया गया। इसके साथ ही सत्यम लघु सिंचाई गणना के लिए सभी किसान मित्रों को मोबाइल ऐप चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे डिजिटल माध्यम से अपनी कृषि संबंधी जानकारी दर्ज कर सकें।

कार्यशाला में किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और उन्नत खेती से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर कृषि को लाभकारी बनाना था।

कार्यशाला में उपस्थित प्रमुख लोग

इस दौरान मुख्य रूप से जिप सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष बबलु उर्फ कृष्णा सोय, बीएओ लिबनुस हेंब्रम, जेएसएस नीरज कुमार गुप्ता, मंगल सिंह मुंडा, दिनेश महतो, काबुल प्रधान, निरंजन महतो, सुरेंद्र मुंडा, जोज नाग, बूंदीराम सोय सहित बड़ी संख्या में किसान मित्र उपस्थित थे।

 

Leave a Comment