होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सरायकेला में अवैध शराब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चुलाई भट्टी ध्वस्त, 35 लीटर महुआ शराब जब्त..

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

सरायकेला / Balram Panda : जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के विनिर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के गांडे डूंगरी गांव में विशेष छापामारी अभियान चलाया.

जहां गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने गांव में संचालित एक अवैध चुलाई भट्टी को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया. छापामारी में लगभग 1000 किलोग्राम जावा को नष्ट किया गया, जबकि 35 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब जब्त की गई. विभाग के अनुसार, इस अवैध गतिविधि में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिला प्रशासन अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगी और सभी संबंधित अधिकारियों को विधि-सम्मत एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

छापामारी दल में अखिलेश कुमार (अवर निरीक्षक, उत्पाद, आदित्यपुर अंचल), सौदागर पंडित (सहायक अवर निरीक्षक, उत्पाद), बरियार हेंब्रम (गृह रक्षक बल), रंजीत कुमार (गृह रक्षक बल) तथा अन्य गृह रक्षक बल के जवान शामिल रहे. बता दे प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.

 

Leave a Comment