होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां विधायक दशरथ गागराई की पहल रंग लाई, 3.91 करोड़ से बनेगी बिंज-उद्यान महाविद्यालय सड़क, निविदा जारी 

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या अब जल्द दूर होने जा रही है। खूंटपानी प्रखंड के ग्राम बिंज से उद्यान महाविद्यालय तक जाने वाली सड़क के जीर्णोद्धार को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए विभाग ने निविदा प्रक्रिया भी जारी कर दी है।

यह सड़क जानुमबेड़ा-चाईबासा-खरसावां मुख्य पथ से जुड़ती है और क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ छात्रों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। खराब स्थिति के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासकर उद्यान महाविद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में मुद्दा उठाया और सड़क मरम्मत की मांग की थी। विधायक की पहल के बाद अब विभाग ने इस सड़क के निर्माण कार्य को स्वीकृति दे दी है।

जानकारी के अनुसार, सड़क के निर्माण और मरम्मत कार्य पर लगभग 3 करोड़ 91 लाख 31 हजार 800 रुपये की लागत आएगी। निविदा जारी होने के साथ ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, छात्रों और शिक्षकों को भी राहत मिलेगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इस निर्णय के बाद खूंटपानी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सड़क लंबे समय से उनकी प्राथमिक मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

कुल मिलाकर, इस पहल से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है और आने वाले समय में इसका लाभ हजारों लोगों को मिलेगा।

 

Leave a Comment