होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

नारायण प्राइवेट आईटीआई चांडिल में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, डॉ. जटाशंकर पांडे ने उनके विचारों को बताया प्रासंगिक

By Goutam

Updated on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, सरायकेला-चांडिल: लुपुंगडीह, चांडिल स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और भावपूर्ण वातावरण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और नैतिकता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को देश और समाज की सेवा में समर्पित कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। गांधी जी का जीवन सादगी, त्याग और मानवता की सेवा का अद्भुत उदाहरण है।

डॉ. पांडे ने कहा कि गांधी जी ने सत्याग्रह और अहिंसा जैसे विचारों के माध्यम से न केवल भारत को आज़ादी दिलाई, बल्कि पूरे विश्व को शांति, सह-अस्तित्व और मानव मूल्यों का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे।

उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सत्य, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाना चाहिए। यही राष्ट्रपिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण, प्राचार्य जयदीप पांडे, एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, शुभम साहू, पवन महतो, भगत लाल तेली, शशि प्रकाश महतो, संजीत महतो, अजय मंडल, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो सहित संस्थान के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

 

Leave a Comment