होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
Resized Sharma Furniture Banner 2-02
previous arrow
next arrow
IMG-20250815-WA0017
IMG-20250815-WA0018
IMG-20250815-WA0001
IMG-20250815-WA0002
IMG-20250815-WA0003
IMG-20250815-WA0004
IMG-20250815-WA0005
IMG-20250815-WA0006
IMG-20250815-WA0007
3 (1)
4
03 (29)
04
IMG-20250815-WA0183
IMG-20250815-WA0181
previous arrow
next arrow

 

आरएन फाउंडेशन लिटिल हार्ट आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय गतका मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कैंप सह चयन शिविर का आयोजन, 65 खिलाड़ियों ने ली ट्रेनिंग

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

IMG-20250815-WA0008
IMG-20250815-WA0009
IMG-20250815-WA0010
IMG-20250815-WA0011
IMG-20250815-WA0012
IMG-20250815-WA0013
IMG-20250815-WA0014
IMG-20250815-WA0015
IMG-20250815-WA0016
02 (50)
IMG-20250815-WA0185
previous arrow
next arrow

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर के केडो स्थित आरएन फाउंडेशन लिटिल हार्ट आवासीय विद्यालय में गतका एसोसिएशन की ओर से रविवार को एक दिवसीय गतका मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कैंप सह चयन शिविर का आयोजन आयोजित किया गया, जिसमें 65 खिलाड़ियों ने गतका मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली। साथ ही 10 स्टूडेंट्स का चयन आगामी 11 एवं 12 दिसंबर को होने वाले राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप के लिए किया गया।

गतका मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग खेलो इंडिया के खिलाड़ी सुहानी कुमारी ने दिया। उनका साथ महिला गतका कोच समृद्धि मिश्रा ने दिया। राज्य गतका रेफरी कुनामी मुर्मू और विष्णु प्रधान भी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने में सहयोग किया।

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष अग्रवाल, उपनिदेशक अमित अग्रवाल, झारखंड गतका एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रवि शंकर, जिला गतका एसोसिएशन के सचिव दयाल सिंह मेहरा के साथ खिलाड़ियों के बहुत सारे अभिभावक कार्यक्रम में मौजूद थे।

प्रशिक्षण शिविर में राजेंद्र कुमार राय कक्षा 8 प्रथम, पूजा कक्षा 10 द्वितीय एवं कक्षा 5 से अनोखी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को विद्यालय के उपनिदेशक अमित अग्रवाल ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।

गौरतलब है कि गतका एक शिक्ख मार्शल आर्ट है जिसे विगत खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किया गया है। विगत वर्ष हरियाणा पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जमशेदपुर से 3 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

 

---Advertisement---