Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक: ग्रेड रीविजन समय पर कराने के लिए यूनियन वचनबद्ध – आरके सिंह

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें मजदूरों के ग्रेड रीविजन और अन्य श्रमिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री R.K. Singh ने कहा कि मजदूरों का ग्रेड रीविजन समय पर हो और उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके, इसके लिए यूनियन पूरी तरह वचनबद्ध है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि मजदूरों ने यूनियन पर जो भरोसा जताया है, उसे बनाए रखना यूनियन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मजदूरों और कमेटी मेंबरों द्वारा जो भी सुझाव और मुद्दे उनके संज्ञान में लाए गए हैं, उन्हें प्रबंधन के साथ होने वाली वार्ता में मजबूती से रखा जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

आरके सिंह ने यह भी संकेत दिया कि जीवो ग्रेड (JIVO Grade) से जुड़े कर्मचारियों के मुद्दों पर भी यूनियन गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में मजदूरों के लिए बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

Advertisement

बैठक के दौरान यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मजदूर हितों को लेकर यूनियन की प्रतिबद्धता दोहराई। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताया।

बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया।

ताजा खबरें

WhatsApp