होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खूंटपानी के पुरुनिया में स्व शिव चरण होनहोगा स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेता टीम को विधायक दशरथ गागराई ने 60 हजार रुपये दे कर किया पुरस्कृत…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

खरसावां / Umakant Kar : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खरसावां विधानसभा क्षेत्र के खुंटपानी प्रखंड के पुरूनिया में शहीद स्व.शिवचरण होनहागा स्मारक समिति की ओर से 24 टीमों के बीच तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता के फाईनल मैच में बोदरा फुटबॉल क्लब को हरा कर रांगा स्पोटिंग क्लब विजेता बना.

पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने विजेता रांगा स्पोटिंग क्लब की टीम को 60 हजार,उपविजेता बोदरा फुटबॉल क्लब को 40 हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले मनोज फुटबॉल क्लब, पुसोलोटा की टीम को 20 हजार रुपये के नगदी राशि दे कर पुरस्कृत किया. मौके पर 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिये भी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. ऐसे ही दस टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता के फाईनल मैच में गम्हरिया ‘बी’ को हरा कर आदित्यपुर फुटबॉल क्लब की टीम विजेता बनी. विधायक दशरथ गागराई ने विजेता आदित्यपुर फुटबॉल क्लब की टीम को 20 हजार, उप विजेता गम्हरिया ‘बी’ की टीम को 14 हजार तथा तीसरे व चौथे स्थान पर रहे जिला स्कूल क्लब व गम्हरिया ‘ए’ की टीम को पांच पांच हजार रुपये दे कर पुरस्कृत किया.पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बना रहे है.खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी.इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है. इस तरह के आयोजन में अपने स्तर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. इससे पूर्व विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाईनल मैच का उदघाटन किया. इस दौरान मैच देखने के लिये बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी मैच देखने के लिये पहुंचे थे.

 

Leave a Comment