होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सरायकेला : जिले में लगातार हो रही वर्षा से जलस्तर में वृद्धि, उपायुक्त ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश….

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

सरायकेला / Balram Panda: राज्य के अन्य जिलों की भांति सरायकेला-खरसावां जिले में भी लगातार हो रही भारी वर्षा और बदलते मौसम के कारण नदियों एवं नालों के जलस्तर में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने जिले के संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत राजनगर रोड, परडीह काली मंदिर, चांडिल, गम्हरिया स्थित टिस्को हाउसिंग कॉलोनी तथा आदित्यपुर क्षेत्र के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं किसी प्रकार की जनहानि न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने विशेष रूप से ऐसे स्थानों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए जहां नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है अथवा जहां सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.

उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कीं. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि जलमग्न सड़कों या नदी किनारे बसे गांवों में लोगों को सतर्क करते हुए उनके आवागमन पर नियंत्रण रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. इसके अतिरिक्त, उपायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए. राहत शिविरों की व्यवस्था करते हुए प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा तथा अन्य आवश्यक सेवाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं.

 

Related Post

Leave a Comment