होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने माइकल जॉन के जन्मदिवस और भारत रत्न जेआरडी टाटा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा सोमवार को यूनियन परिसर में महान मजदूर नेता माइकल जॉन के जन्मदिवस और महान उद्योगपति भारत रत्न जे.आर.डी. टाटा की पुण्यतिथि संयुक्त रूप से मनाई गई। इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों महान हस्तियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का आयोजन यूनियन कार्यालय परिसर स्थित गोपेश्वर हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह ने की। यूनियन के सभी ऑफिस बेयरर एवं कमेटी मेंबर उपस्थित रहे। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय परिसर स्थित गोपेश्वर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, वरीय पदाधिकारी ग़ुलाम मंडल , शिवा पात्रा, प्रियोज्योति मुखर्जी भी शिरकत किये तथा दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि समारोह में टाटा मोटर्स यूनियन की ओर से महामंत्री आरके सिंह , यूनियन की पूरी टीम के साथ बस सेवा से बिष्टुपुर स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। यहां माइकल जॉन के कब्र पर मोमबत्तियां जलाकर तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि “जे.आर.डी. टाटा भारत के औद्योगिक विकास के ऐसे स्तंभ थे, जिनकी दूरदर्शिता ने भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाया। उनका योगदान अद्वितीय है।”

उन्होंने माइकल जॉन के योगदान को याद करते हुए कहा कि “स्वर्गीय माइकल जॉन ने मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वही कारण है कि आज भी लोग उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करते हैं। उनकी जीवनी प्रेरणा देती है कि संगठन और मजदूर हित कैसे सर्वोपरि होते हैं।”

आर.के. सिंह ने कहा कि दोनों महान विभूतियों के जीवन से सीख लेना हर कर्मचारी और समाज के हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Leave a Comment