Advertisement

पटमदा पुलिस ने घर में घुसकर दीवार पर टंगे पेंट के पॉकेट से पर्स चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: पटमदा पुलिस ने थाना क्षेत्र के लावाटोला ग्राम में बंसी दास के घर में छत के रास्ते घुसकर पैंट से पर्स चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी गया पर्स भी बरामद कर लिया गया है, जिसमें 16 सौ रूपये और अन्य कागजात बरामद हुए है।   .

Advertisement
Advertisement

घटना का खुलासा करते हुए पटमदा थाना प्रभारी ने बताया कि बीते 1 जनवरी लावाटोला निवासी बंसी दास के द्वारा लोवाडीह निवासी बुद्धेश्वर हेंब्रम के विरुद्ध घर में घुसकर दीवार पर टंगे पेंट के पॉकेट में रखा जेंट्स पर्स जिसमें करीब सात हजार रुपैया एवं अन्य दस्तावेज थी कि चोरी कर लेने के आरोप में कांड दर्ज करवाया गया था।

Dayal Builder
Srinath

अनुसंधान के क्रम में उपरोक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त बुद्धेश्वर हेम्ब्रम उम्र करीब 27 वर्ष पिता मंगल हेंब्रम जो कि ग्राम लावाटोला थाना पटमदा  का रहने वाला है कि अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अभियुक्त के घर से वादी के चोरी किए गए पर्स, एवं एवं पासे में रखे 16 सौ रूपये समेत अन्य दस्तावेज बरामद करते हुए जब्त किया गया एवं अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है।

Advertisement

बरामद सामानों का विवरण: एक काला रंग का जेंट्स पर्स जिसमें 1600रूपये, आधार कार्ड की छायाप्रति, पैन कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, इलाज कराने की पर्ची, वैक्सीन की पर्ची, कीपैड मोबाइल एवं आरोपी का छूटा हुआ साइकिल बरामद हुआ है।

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी: पुलिस निरीक्षक हीरालाल महतो, थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, अवर निरीक्षक मनीष कुमार और हवलदार योगेंद्र राम शामिल थे।

ताजा खबरें

WhatsApp