होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सरायकेला : सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, सरायकेला-खरसावां द्वारा एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में दिया गया नशा मुक्ति का संदेश….

By Balram Panda

Updated on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पांडरा, पठानमारा, उपरदुगनी एवं सिनी पंचायत के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से नशा निषेध अभियान संचालित किया गया.

इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा एक नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया गया. एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से जागरूकता वीडियो, ऑडियो संदेश, प्रेरक नारे एवं स्लोगन का प्रसारण कर लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया.

जिले में नशा उन्मूलन हेतु सतत जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों में नशा विरोधी चेतना का व्यापक प्रसार हो सके. जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान आगामी 26 जून 2025 तक लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर “नशा मुक्त झारखंड” के लक्ष्य को प्रभावी रूप से साकार किया जा सके.

 

Related Post

Leave a Comment