Advertisement

मानदेय वृद्धि को लेकर उद्यान मित्र संघ ने विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन, जल्द होगा समस्या का समाधान: विधायक

By Goutam

Published on:

उद्यान मित्र संघ

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): सरकारी आश्वासन समिति के सभापति सह खरसावां विधायक दशरथ गागराई को उद्यान मित्र संघ ने मानदेय वृद्धि को लेकर उनके चक्रधरपुर आवास में एक ज्ञापन सौंपा है।

Advertisement
Advertisement

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उद्यान मित्रों के मानदेय वृद्धि से संबंधित सवाल पिछले विधानसभा के प्रश्न काल में सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो द्वारा पूछा गया था। जिसका उत्तर तत्कालीन मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा स्वीकारात्मक दिया गया। फिर भी आज तक सरकार द्वारा इस पर कोई पहल नहीं की गई है।

Dayal Builder
Srinath

उक्त विषय पर त्वरित कार्रवाई करने की सभापति सह खरसावां विधायक दशरथ गागराई को उद्यान मित्र संघ ने ज्ञापन सौंप कर मांग किया है। वहीं विधायक दशरथ गागराई ने उद्यान मित्र संघ के सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा है कि जल्द ही इस मामले को लेकर संबंधित मंत्री से मुलाकात कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Advertisement

मौके पर सुनीत कुमार महतो रामकुमार वर्मा राजेंद्र नायक मारखुश बोदरा भानु प्रताप पुष्पा सिंकू अवधेश कुमार रीता सुरेन सुनील महतो क्षेत्र मोहन दीनबंधु सरदार रघुनाथ प्रसाद वर्मा आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp