होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

वैश्य एकता दिवस पर गौ सेवा कार्यक्रम: जुगसलाई गौशाला में गौ पूजन कर समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, झारखंड प्रदेश द्वारा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद Ramdas Agarwal की पुण्य स्मृति में 17 मार्च को वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वैश्य समाज के लोगों ने गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के तहत समाज के सदस्य Jugsalai Gaushala पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत गौ पूजन किया और गौ माता को चारा खिलाकर सेवा भाव व्यक्त किया। इस दौरान वैश्य समाज के लोगों ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों ने वैश्य समाज को संगठित, सशक्त और एकजुट बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सेवा भावना ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महासचिव Vikas Gupta, जुगसलाई वार्ड पार्षद Satyanarayan Agrawal सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शिल्पा तापरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शंकरलाल मित्तल, सतीश गुप्ता, ऋषि गुप्ता, अभिषेक बजाज, रामरतन खंडेलवाल, दिनेश प्रसाद, महेश साहू, रामचंद्र मंडल, अनंत सरायवाला, प्राची, अनिल मित्तल, श्रवण अग्रवाल समेत अन्य समाजसेवी एवं वैश्य समाज के सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave a Comment