होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

वर्षप्रतिपदा पर राष्ट्र सेविका समिति का ‘एक दीप राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम, दीपों से सजा अखंड भारत का मानचित्र

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। भारतीय नववर्ष वर्षप्रतिपदा के पावन अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की जमशेदपुर इकाई द्वारा ‘एक दीप राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 19 मार्च 2026 को संध्या 4:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति एवं महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने भारत माता के रूप में अखंड भारत का मानचित्र धरती पर बनाकर उसे दीपों से सजाया और सामूहिक रूप से देशभक्ति गीत गाए।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। मुख्य अतिथि प्रांत बौद्धिक प्रमुख जामवंती मिश्रा ने अपने संबोधन में पंच परिवर्तन विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय काल गणना विश्व की सर्वश्रेष्ठ और वैज्ञानिक पद्धति है। उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह दिन प्रकृति के नव रूप और हमारे गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है। भारत में यह नववर्ष विभिन्न रूपों में मनाया जाता है।

इस अवसर पर एकता कुमारी और मुन्नी कुमारी ने गीत, श्लोक एवं अमृतवाणी प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व सांसद आभा महतो, डॉ पुष्कर बाला, प्रिया सिंह, डॉ पुष्पा कुमारी, पुनिया देवी, ममता आर्या, अनीता प्रसाद, संगीता प्रसाद, बीना वर्णवाल, माया वर्णवाल, अलका वर्णवाल, हरप्रीत कौर, विशालाक्षी शेषाद्रि, मीना साहू, इंदु सिन्हा, रिंकू कुमारी, इंदु सिंह, कल्पना राय, सविता सिंह, राजपति देवी, सविता दास, ममता सिंह सहित कई बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave a Comment