Advertisement

खरसावां के पदमपुर-तेलीसाई का 32 वर्षीय युवक लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज

By Goutam

Published on:

खरसावां

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदमपुर-तेलीसाई गांव निवासी सुमित सिंह 32 वर्षीय बीते रविवार सुबह लापता हो गया. सोमवार को लापता युवक के पिता शंभू सिंह ने खरसावां थाना पहुंचकर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है.

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुमित सिंह बीते रविवार सुबह घर से राजखरसावां बाजार जाने के लिए निकाला. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. वही सुमित सिंह के परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया. कुछ लोगों का कहना है कि सुमित सिंह को अंतिम बार राज खरसावां रेलवे स्टेशन में देखा गया था. इसके बाद सुमित सिंह के परिजनों ने अगल-बगल एवं सभी रिश्तेदारों को संपर्क कर पूछताछ किया. लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिससे लापता सुमित सिंह के परिजन काफी परेशान हैं.

Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp