होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
Resized Sharma Furniture Banner 2-02
previous arrow
next arrow
IMG-20250815-WA0017
IMG-20250815-WA0018
IMG-20250815-WA0001
IMG-20250815-WA0002
IMG-20250815-WA0003
IMG-20250815-WA0004
IMG-20250815-WA0005
IMG-20250815-WA0006
IMG-20250815-WA0007
3 (1)
4
03 (29)
04
IMG-20250815-WA0183
IMG-20250815-WA0181
previous arrow
next arrow

 

106 रैफ सुंदरनगर में “मेरी लाइफ” कार्यक्रम के तहत 5 दिवसीय ‘डोनेशन ड्राइव’ संपन्न, जरूरतमंदों के बीच बांटा किताबें, बर्तन और कपड़े

By Goutam

Published on:

 

डोनेशन ड्राइव

---Advertisement---

IMG-20250815-WA0008
IMG-20250815-WA0009
IMG-20250815-WA0010
IMG-20250815-WA0011
IMG-20250815-WA0012
IMG-20250815-WA0013
IMG-20250815-WA0014
IMG-20250815-WA0015
IMG-20250815-WA0016
02 (50)
IMG-20250815-WA0185
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर: 106 रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने “मेरी लाइफ” कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस को सफल बनाने के लिए विगत 5 दिनों से चल रहे ‘डोनेशन ड्राइव’ का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमे वाहिनी के सभी सदस्यों तथा उनके परिवारों ने बढ़–चढ़कर  हिस्सा लिया। इस अभियान के दौरान आसपास के समुदायों से पुरानी किताबें, बर्तन और कपड़े एकत्र किए गए एवं उन्हें जरूरतमंद लोगों में वितरित किया गया ।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाना था, बल्कि सामुदायिक कल्याण के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को भी दर्शाना था। प्राकृतिक संसाधनों का सतत् उपयोग और पुनर्चक्रण के माध्यम से हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। यह कार्यक्रम इस दिशा में हमारे प्रयासों को और भी सुदृढ़ बनाता है।

स्थानीय समुदायों ने भी इस ड्राइव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरानी किताबें, बर्तन और कपड़े दान किए।  इस पहल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई और सतत् उपयोग को प्रोत्साहित किया।

मौके पर 106 रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा- “हमारा उद्देश्य न केवल पर्यावरण की सुरक्षा करना है, बल्कि सामुदायिक कल्याण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाना है। छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़े परिवर्तन लाते हैं, और इसी सोच के साथ हम सभी को इस मुहिम में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।”

 

---Advertisement---