होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

कपाली : मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट, जुलूस मार्गों का हुआ निरीक्षण, हुड़दंगियों को पुलिस की दो टूक चेतावनी, सुधर जाएं, वरना होगी सख्त कार्रवाई…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

सरायकेला / Balram Panda : आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और जुलूस मार्गों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, इसी क्रम में कपाली ओपी क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस के निर्धारित रूट का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया तथा संवेदनशील स्थलों की पहचान कर विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए.

Provider 1 Provider 2

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, इस दौरान स्थानीय लोगों एवं अखाड़ा समितियों से संवाद स्थापित करते हुए मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई.

ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा, उन्होंने हुड़दंगियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.

Provider 1 Provider 2

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त और निगरानी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment