Advertisement

कुचाई में VB-G RAM-G योजना की समीक्षा, 15 अगस्त तक वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

By Goutam

Published on:

VB-G RAM-G योजना समीक्षा बैठक कुचाई

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को VB-G RAM-G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) रेशमी लामाय ने की। बैठक में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक शामिल हुए। इस दौरान योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement

सक्रिय श्रमिकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने का निर्देश

Dayal Builder
Srinath

बीपीओ रेशमी लामाय ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि VB-G RAM-G योजना के तहत सक्रिय श्रमिकों का 100 प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित किया जाए। जिन श्रमिकों का ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उनके संबंध में एक सप्ताह के भीतर ग्रामसभा आयोजित कर नियमानुसार सूची से विलोपित (डिलीट) करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया।

Advertisement

15 अगस्त तक तैयार होगी वार्षिक कार्ययोजना

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी पंचायत सचिवों और मुखियाओं को निर्देश दिया गया कि 15 अगस्त 2026 तक पंचायत स्तर पर वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। योजनाओं का चयन स्थानीय जरूरतों और VB-G RAM-G की गाइडलाइन के अनुरूप करने को कहा गया।

मनरेगा की लंबित योजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

बैठक में मनरेगा योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बीपीओ ने निर्देश दिया कि मनरेगा के तहत लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। रोजगार सेवकों और पंचायत सचिवों से कहा गया कि अपूर्ण योजनाओं को पूरा कर उनकी प्रविष्टि एमआईएस (MIS) में करते हुए समय पर क्लोज किया जाए।

समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान

बैठक के अंत में बीपीओ रेशमी लामाय ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का आह्वान किया। बैठक में सहायक अभियंता गणेश महतो सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp