Advertisement

आदित्यपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति की बैठक, पूरेंद्र नारायण सिंह करेंगे ध्वजारोहण…

By Balram Panda

Updated on:

आदित्यपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं, स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने को लेकर समिति की बैठक उपाध्यक्ष एवं शिक्षाविद् एसडी प्रसाद की अध्यक्षता में हुई, बैठक में समारोह की तैयारियों और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गयीं.

Advertisement
Advertisement

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पूरेंद्र नारायण सिंह 15 अगस्त को प्रातः 10:45 बजे शेरे पंजाब चौक स्थित बोधी कॉम्प्लेक्स के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, ध्वजारोहण के बाद शहर के लोकप्रिय कलाकार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रभक्ति का रंग भरेंगे.

Dayal Builder
Srinath

इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरेंद्र नारायण सिंह आदित्यपुर-2, रोड नंबर-10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष सुबह 10 बजे भी ध्वजारोहण करेंगे. आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों में उत्साह है. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। समारोह के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा.

Advertisement

समारोह को सफल बनाने के लिए एसएन यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, आशुतोष गुप्ता, उदित यादव, दिलीप मंडल, अवधेश कुमार, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, संतोष यादव, आरके अनिल, संजय शर्मा, अश्वनी कुमार सिंह, वीरेंद्र बंधु, मिथिलेश झा, राजेश यादव, प्रभाष झा, मनोज चौरसिया, विनोद जायसवाल, ओम प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, अवधेश कुमार समेत समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

समिति ने शहरवासियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण और यादगार बनाने की अपील की है.

ताजा खबरें

WhatsApp