Advertisement

आस्था और सेवा के संगम में गणेश महाली की भागीदारी, बोले—मंदिर निर्माण से जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य….

By Balram Panda

Updated on:

आदित्यपुर : आदित्यपुर के सतबहिनी-जमालपुर स्थित श्री श्री चंद्रमौलेश्वर नर्मदेश्वर शिव मंदिर में छत ढलाई निर्माण कार्य का शुभारंभ झामुमो नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया, इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की आराधना कर मंदिर निर्माण कार्य के निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक पूर्ण होने की कामना की.

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर गणेश महाली ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता का केंद्र होता है, ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में सहभागी बनना उनके लिए सौभाग्य और संतोष का विषय है, उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से मंदिर का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण हो और यह स्थल क्षेत्रवासियों के लिए श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बने, यही उनकी कामना है.

Dayal Builder
Srinath

गणेश महाली ने भगवान शिव से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करते हुए कहा कि जनसेवा के साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहभागिता भी उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास, समाज की एकजुटता और जनहित से जुड़े कार्यों में वे आगे भी अपनी भूमिका निभाते रहेंगे.

Advertisement

मंदिर निर्माण के इस अवसर पर सिकंदर सिंह, मृत्युंजय शाह, गौतम शाह, नागेंद्र सिंह, लखपति सिंह, रोशन शाह, संतोष झा, अशोक सिंह, रोहित सम्राट, कृष्णा पंडित समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, धार्मिक माहौल में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य शुरू होने पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की.

ताजा खबरें

WhatsApp