Advertisement

सरायकेला : स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरायकेला तैयार, डीसी नितेश कुमार सिंह व एसपी मनोज सर्वगिंयारी ने परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का लिया जायजा…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गुरुवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया, उपायुक्त नितेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी ने परेड का निरीक्षण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी.

Advertisement
Advertisement

परेड निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने समारोह की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पूरी तरह अनुशासित, गरिमापूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो, मौसम की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त एवं एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया.

Dayal Builder
Srinath

अंतिम पूर्वाभ्यास में जिला सशस्त्र बल, सीआरपीएफ, गृह रक्षा वाहिनी, एनएपी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला की टुकड़ियों ने पूरे अनुशासन और जोश के साथ परेड में हिस्सा लिया, वहीं, KGBV सरायकेला और राजनगर की किशोरियों ने बैंड दल के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। कदमताल और राष्ट्रभक्ति के जज्बे से पूरा स्टेडियम स्वतंत्रता दिवस के रंग में सराबोर नजर आया.

Advertisement

उपायुक्त ने मैदान के समतलीकरण, वाटरप्रूफ स्टॉल, वाहन पार्किंग समेत अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

वहीं, पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी ने परेड में शामिल सभी दलों के अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना की, उन्होंने परेड को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी जवानों और प्रतिभागियों से कदम से कदम मिलाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की.

15 अगस्त को बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होने वाला मुख्य समारोह राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और गौरव की भावना के बीच संपन्न होगा, जिला प्रशासन ने समारोह को यादगार और गरिमापूर्ण बनाने के लिए तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ने का संकल्प लिया है.

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी-सह-नजारत उप समाहर्ता अमित कुमार, स्थानीय थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

ताजा खबरें

WhatsApp