Advertisement

सरायकेला : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनसंवाद 24 का देश के नाम संदेश, पाठकों और शुभचिंतकों के विश्वास व सहयोग को शत-शत नमन 🇮🇳…

By Balram Panda

Published on:

दिल्सन
पुरेंद्र
भुगलू
राहुल
वरुण कुमार
विनय

सरायकेला/जमशेदपुर / Balram Panda: 15 अगस्त 2026… देश अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर का साक्षी बनने जा रहा है, यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है, जिनकी कुर्बानी की बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं.

Advertisement
Advertisement

आजादी के इस राष्ट्रीय पर्व पर जनसंवाद 24 देश की आन, बान और शान को नमन करता है और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता है. इसी गौरवपूर्ण अवसर पर जनसंवाद 24 अपने तमाम पाठकों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों और शुभचिंतकों के प्रति भी दिल से आभार व्यक्त करता है। आपके भरोसे, स्नेह और सहयोग ने जनसंवाद 24 की पत्रकारिता को लगातार मजबूती दी है.

Dayal Builder
Srinath

खबर चाहे प्रशासन की हो, राजनीति की, अपराध की, विकास की या आम जनता की आवाज की—जनसंवाद 24 ने हमेशा जनहित को अपनी प्राथमिकता माना है, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के संकल्प के साथ हमारी कोशिश रही है कि हर जरूरी खबर आप तक सबसे सटीक और प्रभावशाली तरीके से पहुंचे.

Advertisement

जनसंवाद 24 को विज्ञापन और आर्थिक सहयोग देकर हमारी पत्रकारिता की यात्रा को मजबूती देने वाले सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और विज्ञापनदाताओं का विशेष आभार, आपका सहयोग हमारे लिए केवल आर्थिक समर्थन नहीं, बल्कि हमारे काम पर आपका विश्वास है.

आजादी के 80वें वर्ष में आइए, हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें. आपका विश्वास हमारी ताकत है, आपका सहयोग हमारी पूंजी है और जनहित की पत्रकारिता हमारा संकल्प.

जनसंवाद 24 परिवार की ओर से आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

जय हिंद! जय भारत!

ताजा खबरें

WhatsApp