Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

रेलवे अंडरपास के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम…

By Balram Panda

Published on:

 

 

नीमडीह / Balram Panda: चांडिल-मुरी रेलखंड पर झिमरी और हेसालोंग रेलवे स्टेशन के बीच करारगामा गांव के समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, घटना रेलवे अंडरपास के पास हुई, हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये.

Advertisement
Advertisement

मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के हाइतिरूल गांव निवासी चैतन सिंह मुंडा उर्फ गुजरु के रूप में हुई है, बताया गया कि चैतन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, उसकी मां विधवा हैं, वह बाहर रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था, अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

Dayal Builder
Srinath

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी, सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि युवक किस ट्रेन की चपेट में आया और घटना के समय वह रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचा.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ कहना जल्दबाजी होगी, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ अथवा युवक ने किसी कारण से रेलवे ट्रैक का रुख किया था, इसकी जांच की जा रही है, आत्महत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं को जांच के दायरे में रखा गया है, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा.

इधर, चैतन की मौत की खबर जैसे ही हाइतिरूल गांव पहुंची, परिजनों में मातम पसर गया, मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में भी शोक की लहर है, पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.

ताजा खबरें

WhatsApp