Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

सरायकेला : CEIR के जरिए सरायकेला-खरसावां पुलिस ने बरामद किए 103 गुम मोबाइल, असली मालिकों को लौटाकर चेहरे पर लौटाई मुस्कान…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda: गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर सरायकेला-खरसावां पुलिस की ओर से चलाए जा रहे Project Device के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने गुम हुए कुल 103 मोबाइल फोन बरामद किए, आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिए गए.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर धारकों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई, मोबाइल मिलने पर लोगों ने सरायकेला-खरसावां पुलिस और पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया, पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ लोगों को उनका कीमती सामान वापस मिला, बल्कि मोबाइल गुम होने के बाद उसे दोबारा हासिल करने की उम्मीद भी मजबूत हुई है.

Advertisement

Project Device के तहत पुलिस की यह कार्रवाई तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल का उदाहरण भी है, CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल के माध्यम से मोबाइल के IMEI नंबर की जानकारी के आधार पर गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक और ट्रेस करने की प्रक्रिया में पुलिस को मदद मिलती है.

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर किसी तरह की देरी न करें, तत्काल नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक एवं ट्रेस कराने की प्रक्रिया अपनाएं, पुलिस की इस पहल ने उन लोगों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ाई है, जो मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की आस छोड़ चुके थे.

ताजा खबरें

WhatsApp