आदित्यपुर / Balram Panda :आदित्यपुर में रेलवे शिव मंदिर कमेटी के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी श्रीनिवास यादव के श्राद्ध कर्म के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान उनके सामाजिक योगदान, संगठनात्मक सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया गया.
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रीनिवास यादव समाज की अमूल्य धरोहर थे, उन्होंने अपना जीवन सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों में समर्पित किया। रेलवे शिव मंदिर कमेटी की स्थापना से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों में उनकी सक्रिय भूमिका ने समाज में उनकी विशिष्ट पहचान बनाई, उनके असामयिक निधन से सामाजिक क्षेत्र में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा.
वहीं, शिक्षाविद सत्य प्रकाश सुधांशु ने श्रीनिवास यादव को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि वे सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते थे, समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लोगों से उनका जुड़ाव सदैव याद किया जाएगा.
श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी एसएन यादव, महेंद्र यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, नगीना यादव, जगदीश नारायण चौबे, अश्विनी कुमार सिंह, रामवचन यादव, राहुल यादव, सुरेश धारी, सुरेश झा, अधिवक्ता त्रिभुवन यादव और नरेश यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
सभी ने दिवंगत श्रीनिवास यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया, उनकी स्मृतियां और समाज के प्रति उनका समर्पण लोगों के बीच सदैव जीवित रहेगा.

















