Advertisement

एमजीएम अस्पताल में दलाली के खिलाफ भाजपा नेता विकास सिंह का हंगामा, कहा- MGM बना दलाली का अड्डा, मंत्री अपने गुर्गों से करवा रहे दलाली

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: भाजपा नेता विकास सिंह ने एजीएम अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही और दलालों के बताए गए पते से से प्लेट नहीं खरीद पाने के कारण मरीज का ऑपरेशन नहीं होने पर जमकर हंगामा किया।

Advertisement
Advertisement

भाजपा नेता ने कहा एमजीएम अस्पताल दलाली का अड्डा बन गया है। स्वास्थ्य मंत्री अपने गुर्गों से दलाली करवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दलालों के बताए गए पते से से प्लेट नहीं खरीद पाने के कारण मरीज का ऑपरेशन नहीं किया गया।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने बताया कि बीते 24 दिन से समता नगर की रहने वाली श्याम सुंदर देवी एमजीएम अस्पताल में दर्द से कराह रही है। अन्य मरीज जमीन में इलाज करवा रहे हैं। दलाली के चलते सरकार का बेड और भोजन बेवजह व्यस्त करके रखा गया है।

Advertisement

उन्जोने बताया कि महिला के परिजनों ने जब ऑपरेशन करने की बात हेड नर्स से कहा तो नर्स ने कहा मेरे द्वारा बताए गए व्यक्ति से अगर प्लेट (रड) लाओगे तब ऑपरेशन होगा, नहीं तो भाग जाओ। इसके बाद परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया। सूचना मिलते ही विकास सिंह एमजीएम अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में दलाली के खिलाफ हंगामा किया।

वहीं एमजीएम अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि हर हाल में दो दिन में ऑपरेशन होगा एवं नर्स पर कार्रवाई होगी। वहीं भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा दो दिन में ऑपरेशन नहीं हुआ तो परिजनों के साथ आमरण अनशन पर बैठूंगा।

ताजा खबरें

WhatsApp