Advertisement

आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव में सियासी उबाल, वार्ड 12 में मोतीलाल बिसुई की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शक्ति प्रदर्शन दिखा…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निकाय चुनाव के साथ ही सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है. प्रत्याशी अब सीधे जनता की अदालत में उतर चुके हैं. इसी क्रम में आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी मोतीलाल बिसुई की पदयात्रा ने पूरे राजनीतिक समीकरण को झकझोर कर रख दिया.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

वार्ड की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि बदलाव की हुंकार नजर आया. बुजुर्गों के आशीर्वाद, महिलाओं की निर्णायक भागीदारी और युवाओं के जोशीले समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया कि वार्ड 12 में जनता अब सिर्फ वादे नहीं, जमीन पर काम करने वाला नेता चाहती है.

Advertisement

पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मोतीलाल बिसुई ने आक्रामक तेवर में कहा, यह चुनाव कुर्सी की नहीं, इज्जत, सुरक्षा और अधिकार की लड़ाई है. आज तक जिन समस्याओं को नजरअंदाज किया गया, अब उनका हिसाब लिया जाएगा. मैं जो कुछ भी हूं, अपनी वार्ड की जनता की वजह से हूं और जनता ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है.

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वार्ड की मां-बहनें आज भी असुरक्षित हैं और कई परिवार खुले में शौच के लिए मजबूर हैं, जो विकास के खोखले दावों की पोल खोलता है. अब सिर्फ भाषण नहीं, काम होगा. सबसे पहले हर जरूरतमंद परिवार को शौचालय मिलेगा, ताकि किसी को सिर झुकाकर जीना न पड़े.

श्री बिसुई ने आगे चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया, तो वार्ड 12 को विकास की दौड़ में सबसे आगे खड़ा किया जाएगा. सड़क, सफाई, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर कोई समझौता नहीं होगा. मैं सत्ता के आगे नहीं, जनता के साथ खड़ा रहूंगा, चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों.

बता दे मोतीलाल बिसुई की इस पदयात्रा ने साफ संकेत दे दिया है कि वार्ड 12 में मुकाबला अब औपचारिक नहीं रहा. जनता का मूड, सड़कों का नज़ारा और नारों की गूंज बता रही है कि यह चुनाव बदलाव बनाम पुरानी व्यवस्था की सीधी टक्कर में तब्दील हो चुका है.

ताजा खबरें

WhatsApp