Advertisement

सरायकेला : नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस का सख्त एक्शन, एसपी ने थानों में बैठक कर मतदान केंद्रों व चेकपोस्टों का किया व्यापक निरीक्षण…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी क्रम में सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कपाली ओपी, आदित्यपुर एवं आरआईटी थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों के साथ संबंधित थाना परिसर में समीक्षा बैठक की.

Advertisement
Advertisement

Srinath

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, नियमित गश्ती, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई तथा त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया.

Advertisement

इसके पश्चात एसपी ने क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान केंद्रों एवं स्थापित चेकपोस्टों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

प्रशासन ने आम मतदाताओं से भी अपील की है कि वे निर्भीक होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

ताजा खबरें

WhatsApp