Advertisement

टाटा मोटर्स में काम के दौरान बाईसिक्स कर्मी को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत

By Goutam

Published on:

टाटा मोटर्स

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में मंगलवार को काम के दौरान बाईसिक्स कर्मचारी श्रीराम शर्मा की मौत हो गई। भालूबासा निवासी 54 वर्षीय श्रीराम शर्मा टाटा मोटर्स के रियर एक्सेल विभाग में बाईसिक्स कर्मचारी थे। वे मंगलवार को बी शिफ्ट में ड्यूटी पर थे। शाम लगभग 5 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश होकर गिर गए। सहकर्मी तत्काल इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। 

Advertisement
Advertisement

हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत की बात रही जा रही है। इसकी सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन दौड़ते-भागते अस्पताल पहुंचे, जहां कर्मचारी की मौत के बाद परिवार सदमे में आ गया है। घटना की सूचना के बाद आला अधिकारी पहुंच गए। इससे कर्मचारियों में शोक की लहर है। इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह दुखद घटना है। कंपनी इसकी आंतरिक जांच करा रही है।

Dayal Builder
Srinath

आपको बताते चलें कि चार दिन पहले ही छोटागोविन्दपुर निवासी स्थायी कर्मचारी गणेश चन्द्र महतो की भी मौत प्लांट में काम के दौरान मौत हो गई थी। उन्हें भी हार्ट अटैक आया था। अब दूसरी मौत के बाद कंपनी में सनसनी है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp