Advertisement

आरआईटी : गर्भवती पत्नी की हथौड़े से वार कर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा…..

By Balram Panda

Published on:

आरआईटी / Balram Panda : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में सोमवार को राजेश कुमार नामक एक व्यक्ति ने अपने पत्नी की हथोड़ा से पीटकर हत्या कर दिया था इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को राजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक प्रियंका कुमारी के मां क्रांति देवी (थाना उतरी, जिला गया, बिहार ) द्वारा अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए जिले के आर आई टी थाना में प्राथमिक के दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी मृतक के पति राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

वहीं एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार से पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, आरोपी ने पुलिस को बताया कि 2 दिन पूर्व अपने पत्नी प्रियंका कुमारी से कुछ पैसे की मांग एवं आभूषण और बच्चों के स्कूल फीस को लेकर लगातार विवाद चल रहा था इन्हीं कारणो से दोनों के बीच हाथापाई भी हो रही थी इसी बीच 28 जनवरी की शाम आरोपी राजेश ने अपने पत्नी को जोर से धक्का दे दिया जिस कारण वह घर पर गिर पड़ी इसके बाद राजेश द्वारा घर पर रख हथौड़ी से अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी के सिर पर वार किया जिससे घर पर ही उसकी मौत हो गई, एसपी ने बताया कि मामले में प्रयुक्त खून लगा हुआ हथौड़ी बरामद किया गया है तथा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दे पुलिस अनुसंधान में पता चला है कि मृत महिला 6 माह की गर्भवती थी, मृत महिला की एक 10 साल की बेटी और एक 5 साल का बेटा भी है.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp