Advertisement

आदित्यपुर : ब्रॉउन शुगर खरीद बिक्री के खिलाफ एसडीपीओ ने किया पैदल मार्च, जनमानस को दिया सुरक्षा का भरोसा, बोले “एसडीपीओ” छोड़ दे अवैध कारोबार वरना होगी कार्रवाई, video….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : एसडीपीओ दिलीप खलखो ने शनिवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा संग भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया. पैदल गश्त करते हुए एसडीपीओ ने आम जनमानस में सुरक्षा भावना का संचार किया. यह रूटमार्च आदित्यपुर थाना से शुरू होकर दिंदली बाजार होते हुए मुस्लिम बस्ती से वापस थाना आकर खत्म हुआ.

Advertisement
Advertisement

video….

Srinath

इस दौरान जगह-जगह खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई. एसडीपीओ ने सभी को चेताया कि आप कोई भी उपद्रव ना करें. अगर कोई ऐसा करता है तो पुलिस को सूचित करें, पुलिस आपका सहयोग करेगी. आपकी सतर्कता से न सिर्फ अपराध रुकेगा बल्कि क्षेत्र में शांति भी रहेगी.

Advertisement

 

वहीं, एसडीपीओ ने ब्रॉउन शुगर खरीद बिक्री करने वालो के खिलाफ शक्त हिदायत देते हुए कहा कि या तो ब्रॉउन शुगर की खरीद बिक्री छोड़ दे या संपति होगी जप्त.

बाईट-

दिलीप खलको ( एसडीपीओ- सरायकेला)

ताजा खबरें

WhatsApp