Advertisement

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत कुचाई में 15 लाभुकों में  4 बकरी एवं 1 बकरा का वितरण 

By Goutam

Published on:

मुख्यमंत्री पशुधन योजना

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर):  कुचाई प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वैष्णवी इंटरप्राइज रांची के द्वारा कुल 15 लाभुकों में 4 बकरी एवं 1 बकरा का वितरण किया गया। सभी लाभुकों को 90% अनुदान के तहत 15 यूनिट (04 बकरी एवं 01 बकरा) पशुधन का वितरण किया गया है। मौके पर जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी ‌सीला उरांव एवं पशुपालन पदाधिकारी मोनिका मार्डी  ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच बकरी एवं एक बकरा का वितरण किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर लाभुकों को संबंधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके माध्यम से लोगों को 90 व 75 प्रतिशत अनुदान मिल रहा है। इसमें केवल 10 व 25 प्रतिशत ही लाभुकों को लगाना है। आप लोग इसका लाभ उठाएं। सरकार की सोच है कि गांव-गांव में इस योजना से लोगों को लाभांवित किया जाए।

Srinath

वहीं अंचल अधिकारी ‌सीला उरांव ने कहा कि सरकार लोगों को स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना से जोड़ने हेतु प्रचार प्रसार कर रही है, ताकि लोग आप निर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि किसन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार और भी कई विभिन्न लाभकारी योजनाएं चल रही है। आप लोग इसका लाभ उठाएं।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी ‌सीला उरांव, पशुपालन पदाधिकारी मोनिका मार्डी, ऋषभ सोय व लाभुक उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp