Advertisement

खरसावां विधायक दशरथ गागराई के पूर्व अंगरक्षक का निधन, सुचना पाकर पहुंचे विधायक ने दी श्रद्धांजलि

By Goutam

Published on:

विधायक दशरथ गागराई

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां विधायक दशरथ गागराई के पूर्व अंगरक्षक का निधन हो गया। सुचना पाकर विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गागराई ने झारखंड पुलिस के जवान व स्थानीय विधायक दशरथ गागराई के पूर्व अंगरक्षक रूईदास हेंब्रम के पैतृक गांव सोनापोसी पहूंच कर दिवंगत हेंब्रम के पार्थिव शरीर को श्रधा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके आत्मा शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया एवं 2 मिनट का मौन रखा।

Advertisement
Advertisement

मालूम हो कि खरसावां प्रखंड क्षेत्र की जोरडीहा पंचायत अंतर्गत सोनापोसी गांव के पुलिस जवान रूईदास हेंब्रम विधायक दशरथ गागराई के पूर्व में अंगरक्षक थे। उसके बाद चाईबासा में कार्यरत थे। उनका तबादला पूर्वी सिंहभूम जिला में हो गया था।पुलिस जवान दिवंगत हेंब्रम पिछले कई सालों से बीमार चल रहे  था। बीते दिनों रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि रूईदास हेंब्रम का अचानक चला जाना काफी दुखदाई है। वो काफी सहनशील, कर्मठ, ईमानदारी एवं होनहार व्यक्ति था।

Dayal Builder
Srinath

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से 20 सुत्री अध्यक्ष अजय सामाड, रानी बानरा, सानगी हेंब्रम, यशोदा तांती, जमुना तांती आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp