Advertisement

पदमपुर काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ हुआ मां काली मुर्ति का निर्माण

By Goutam

Published on:

काली मंदिर

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुंवार पुर्णिमा व शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर खरसावां के पदमपुर में स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर में मेला के अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना के बाद मां काली के माथे पर मिट्टी पकाकर मां काली प्रतिमा निर्माण कार्य की शुभारंभ किया गया।

Advertisement
Advertisement

मालूम हो कि खरसावां के पदमपुर में काली पूजा के अवसर पर प्रसिद्ध सात दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है।जो शरद पूर्णिमा पर बुधवार को विधि विधान से पूजा अर्चना कर तैयारी शुरू किया गया। पंडित बिमला षड़ंगी के द्वारा मंत्रोचार के साथ पूजा पाठ कर काली मंदिर में मां काली मुर्ति की निर्माण कार्य शुरू किया गया। साथ ही कमिटी के द्वारा मंदिर की भव्य रंग रंगाव साफ सफाई व प्रसिद्ध सात दिवसीय मेला की तैयारी में अभी से जुट गए।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से पंडित बिमला षड़ंगी अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव,मनमीत सिंह देव अनीरूद सिंह देव,अक्षय मंडल,सुकरू मंडल, अशोक बघेल,अजीत सिंह देव,आदि मौजूद थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp