Advertisement

आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव: वार्ड 18 में रंजन सिंह की आंधी, तूफानी जनसंपर्क से हर गली में गूंजा जीत का नारा, विरोधी खेमे में खलबली…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे वार्ड संख्या 18 में सियासी तापमान चरम पर पहुंचता जा रहा है. वार्ड प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद रंजन सिंह का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान पूरे वार्ड में चर्चा का विषय बना हुआ है. हर गली, हर मोहल्ले में जनता का जबरदस्त समर्थन यह साफ संकेत दे रहा है कि वार्ड 18 में मुकाबला अब एकतरफा होता नजर आ रहा है.

Advertisement
Advertisement

जनसंपर्क के दौरान रंजन सिंह ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि वार्ड के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने का है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर नेतृत्व करें, वहीं बुजुर्गों और माता-बहनों से सही नेतृत्व को आशीर्वाद देने की अपील की.

Dayal Builder
Srinath

वहीं, रंजन सिंह के पहुंचते ही पूरे वार्ड में “जीतेंगे रंजन सिंह” के नारों से माहौल गूंज उठा. महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था. जनता का कहना है कि जिस तरह उन्होंने पहले अपने कार्यकाल में वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता दी, उसी भरोसे पर आज पूरा वार्ड उनके साथ मजबूती से खड़ा है.

Advertisement

जनता के इस प्रचंड समर्थन पर भावुक होते हुए रंजन सिंह ने कहा, यह लड़ाई मेरी नहीं, यह वार्ड 18 के सम्मान और विकास की लड़ाई है. जब तक आखिरी सांस है, मैं अपने वार्ड के हक और अधिकार के लिए लड़ता रहूंगा. स्थानीय लोगों ने पूर्व कार्यकाल की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि सड़क, नाली, जलापूर्ति और जनसमस्याओं के समाधान में रंजन सिंह हमेशा जमीन पर दिखाई दिए. जनता का स्पष्ट कहना है कि यह चुनाव किसी चेहरे का नहीं, बल्कि उस भरोसे का है जो वर्षों की मेहनत से बना है.

वार्ड 18 में बनते इस माहौल ने यह साफ कर दिया है कि जनता अब सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम करने वाले नेता को चुनने के मूड में है—और उस कसौटी पर रंजन सिंह पूरी तरह खरे उतरते नजर आ रहे हैं.

ताजा खबरें

WhatsApp