Advertisement

सरायकेला : उपायुक्त के अध्यक्षता मे राजस्व एवं भू -अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न….

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला: समाहरणालय सभागार मे जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व एवं भू-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से सहायक समाहर्ता श्री कुमार रजत, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री सदानंद महतो, जिला-भूअर्जन पदाधिकारी श्रीमती निवेदिता नियति एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहें.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त नें दाखिल ख़ारिज, सक्सेशन-म्यूटेशन, सीमांकन, परिसोधन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की वस्तु स्थिति, इ-गवर्नन्स कोर्ट से सम्बन्धित मामले, न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वाद, नीलाम पत्र वाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, पी. एम. किसान इ-केवाईसी आदि का क्रमवार समीक्षा कर लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश दिए. उपायुक्त द्वारा सभी अंचलाधिकारियो को म्यूटेशन सम्बन्धित मामलों का बिना किसी ठोस कारण के आवेदन रिजेक्ट ना करने स्व म्यूटेशन की संख्या बढ़ाने तथा 90 दिन या उससे अधिक अवधि से लंबित मामलों का नियमानुसार यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया.

Advertisement

 

समीक्षा क्रम में प्रयुक्त द्वारा चांडिल गम्हरिया एवं नीमड़ीह अंचल मे म्यूटेशन संबंधित रिजेक्ट मामलों का टीम गठित कर जांच कराने, तथा कम रिवेन्यू कलेक्शन वाले अंचल के हल्का कर्मचारी का वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया. उपायुक्त नें लोगो के सहुलियत हेतू रिजेक्ट आवेदन पर कारण इंगित कर आवेदक को सूचित करने के निर्देश दिए. उपायुक्त नें कहा कि लोगो की समस्याओं का समाधान सम्बन्धित विभाग स्तर से हो, अनावश्यक विभिन्न विभागों का चक्क्र णा लगाना पड़े यह सुनिश्चित करें.

ताजा खबरें

WhatsApp