Advertisement

खरसावां: सीएचसी भवन के निर्माण कार्य में बरती जा रही है अनियमितता, गुणवत्ताविहीन हो रहा निर्माण, पुरानी ईंटों का हो रहा इस्तेमाल 10.38 करोड़ की लागत से हो रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन….

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant Kar: खरसावां ब्लॉक परिसर में बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का मामला सामने आने लगा है. नियमों को ताक पर रख कर भवन का निर्माण किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने ईंट की जुड़ाई में सीमेंट व बालू का मिश्रण सही ढंग से नहीं बनाने का आरोप लगाया है. साथ ही ब्लॉक परिसर में जर्जर हो चुके मकानों की पुरानी ईंटों का भी उपयोग करने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों के शिकायत पर खरसावां प्रमुख मनेंद्र जामुदा ने मंगलवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया.

Advertisement
Advertisement

इस नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राक्कलन के साथ कार्य करने को कहा. मनेंद्र जामुदा ने बताया निर्माण कार्य में पुराने ईंटों के उपयोग करना गंभीर विषय है. इस मामले को लेकर वरीय अधिकारियों से शिकायत की जायेगी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य में पुरानी ईटो का प्रयोग करने की शिकायत मिलते ही भवन निर्माण विभाग के सहायक ने पुरानी ईटो का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दिया.

Dayal Builder
Srinath

कार्य स्थल पर नहीं लगाया सूचना पट्ट

Advertisement

निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में पारदर्शिता भी नहीं बरती जा रही है. कार्य स्थल पर योजना से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. इससे लोगों को योजना के प्राक्कलन से लेकर किसी अन्य तरह की जानकारी भी नहीं मिल पा रही है. जबकि सरकारी नियम को अनुसार योजना स्थल पर सूचना पट्ट लगा कर योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देना है. मालूम हो कि करीब 10.38 करोड़ की लागत से खरसावां के ब्लॉक कैंपस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है.

ताजा खबरें

WhatsApp