Advertisement

सरायकेला : उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की कार्रवाई, अवैध बालू परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर जब्त…

By Balram Panda

Updated on:

सरायकेला : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह के निदेशानुसार आज दिनांक 03 जुलाई, 2025 को जिला खनन विभाग की टीम द्वारा चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकूम रोड में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया.

Advertisement
Advertisement

इस दौरान खनिज नियमों के उल्लंघन तथा बालू खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. खनन विभाग द्वारा उक्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए खनिज अधिनियम के अंतर्गत अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है.

Dayal Builder
Srinath

जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतप्ति ने बताया कि अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp