Advertisement

आदित्यपुर : बारिश के बाद आदित्यपुर में उफनाया जनआक्रोश, वार्ड 23 में जलजमाव से हाहाकार….

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda: जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है, रविवार को हुई भारी बारिश के बाद वार्ड संख्या 23 पूरी तरह से जलमग्न हो गया. बजबजाती नालियों और चारों ओर फैली गंदगी ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.

Advertisement
Advertisement

गौर करने वाली बात यह है कि नगर निगम का मुख्यालय भी इसी वार्ड में स्थित है, जो खुद जलजमाव की चपेट में आ गया. इससे आक्रोशित वार्डवासियों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अविलंब जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की.

Dayal Builder
Srinath

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में यही स्थिति होती है, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है. रविवार को जलजमाव के चलते लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जिससे भारी नुकसान हुआ. इस संबंध में नगर निगम के प्रशासक ने बताया कि जलजमाव की समस्या रेलवे लाइन के कारण उत्पन्न हो रही है, और इस मुद्दे को लेकर रेल प्रशासन से बातचीत जारी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समाधान निकाला जाएगा.

Advertisement

उल्लेखनीय है कि नगर निगम के अन्य कई वार्ड भी इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. इधर, अधिकारी और कर्मी टैक्स वसूली में व्यस्त हैं, जबकि नागरिक मूलभूत सुविधाओं को लेकर आंदोलन के रास्ते पर हैं. विरोध के बाद अब नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची है और समाधान की दिशा में प्रयास शुरू किए जा रहे हैं.

ताजा खबरें

WhatsApp