Advertisement

बिष्टुपुर के आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव, प्रातः 4:30 बजे से अज्या अभिषेकम्

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। शहर के ऐतिहासिक और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम, बिष्टुपुर (स्थापना वर्ष 1919) में 15 फरवरी 2026 (रविवार) को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अज्या (घृत) अभिषेकम् एवं भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से यह आयोजन वैदिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न होगा।

Advertisement
Advertisement

मंदिर समिति ने बताया कि प्रातः 4:30 बजे से 6:30 बजे तक अज्या (घृत/घी) अभिषेकम् आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालु अपने नाम एवं राशि के अनुसार अभिषेक कराकर उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना कर सकते हैं।

Srinath

सुबह से रात तक चलेगा पूजन-अनुष्ठान

महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक निरंतर जलाभिषेक किया जाएगा। वहीं रात्रि 10:00 बजे विशेष पूजा-अनुष्ठान का आयोजन होगा।

कार्यक्रम के दौरान जलाभिषेक, महा रुद्राभिषेक, सहस्रनाम अर्चना, मंत्र पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण जैसे विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन समिति के अनुसार यह उत्सव भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का विशेष अवसर होगा।

श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन में भाग लेने और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु 9709028036 और 7050312988 पर संपर्क कर सकते हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp