होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर : नए उप श्रमायुक्त से मिले पुरेन्द्र, किया स्वागत, श्रम कानूनों का सख़्ती से होगा अनुपालन : अरबिन्द कुमार…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष, राजद प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेन्द्र नारायण सिंह ने सीतारामडेरा स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय में नवपदास्थापित उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार से मुलाकात कर गुलदस्ता देकर एवं मिठाई ख़िलाकर स्वागत किया.

इस मौक़े पर उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार ने कहा कि जमशेदपुर औद्योगिक नगरी हैं, प्राथमिकता होगी कि श्रम कानून का सख़्ती से अनुपालन हो, उन्होंने कहा कि श्रमिकों का कल्याण औद्योगिक शांति बरकरार रखना प्रमुखताओ में शामिल है. श्री कुमार ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले दिनों में मजदूरों को कंपनियों द्वारा बोनस दिया जाएगा जिसमें मजदूर हितों का ख्याल रख नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन होगा।इस मौके पर पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे कुमार बिपिन बिहारी, संजय कुमार भी मौजूद रहे.

 

ज्ञातव्य है कि झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा बीते 18 जुलाई को राज्य भर में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है, जिसके तहत अरविंद कुमार को श्रम अधीक्षक जमशेदपुर-2 से स्थानांतरित करते हुए श्रम अधीक्षक जमशेदपुर- 1 पर स्थापित किया गया हैं. साथ ही श्री कुमार को उप श्रमायुक्त जमशेदपुर एवं सहायक श्रमायुक्त जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा श्री प्रदीप रोबर्ट लकड़ा को अपर श्रमायुक्त जमशेदपुर बनाया गया है. श्री लकड़ा को अतिरिक्त अपर श्रमायुक्त दुमका एवं निदेशक न्यूनतम मजदूरी ,झारखंड रांची, अपर निबंधन, श्रमिक संघ, झारखंड रांची एवं उप श्रमायुक्त अनुश्रवण, मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं। सत्येंद्र कुमार सिंह को श्रम अधीक्षक जमशेदपुर-2 के पद पर पदस्थापित किया गया है.

 

Leave a Comment