Advertisement

गम्हरिया : पुलिस की सख्ती से तांबा चोर बेनकाब, दो वाहन व माल बरामद…

By Balram Panda

Published on:

गम्हरिया / Balram Panda : सरायकेला-खरसावा जिले के गम्हरिया थाना पुलिस ने एक बार फिर तांबा चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के सख्त निर्देश और मार्गदर्शन में अंजाम दी गई. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो वाहन और लाखों रुपये मूल्य का तांबा बरामद किया गया है.

Advertisement
Advertisement

बता दे पिछले कुछ महीनों से गम्हरिया और आसपास के क्षेत्रों में तांबा चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं. इससे पहले भी कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, बावजूद इसके चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है.

Srinath

सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टायो गेट के समीप से दोनों आरोपियों को धर दबोचा. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद तांबे की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चोरी से जुड़ी अन्य कड़ियों को खंगालने में जुटी है.

Advertisement

गम्हरिया थाना की इस कार्रवाई से इलाके में तांबा चोरों के बीच हड़कंप मच गया है और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है.

ताजा खबरें

WhatsApp