Advertisement

जेएसएलपीएस बहनों संग विधायक दशरथ गागराई ने खेली होली, भाईचारे और एकता का दिया संदेश

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां प्रखंड में होली का उत्सव इस बार खास रंगों के साथ मनाया गया। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी बहनों ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई और समाजसेवी बासंती गागराई के साथ उनके आवास पर अबीर-गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर जेएसएलपीएस की महिलाओं ने विधायक और बासंती गागराई को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विधायक दशरथ गागराई ने भी सभी को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

Srinath

विधायक ने कहा कि होली का त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर रहने और खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

Advertisement

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी बासंती गागराई को भी अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

जेएसएलपीएस की बहनों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और शुभकामनाएं देकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

ताजा खबरें

WhatsApp