Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

बिरहड़ जंगल के सेक्रेडीह में ग्रामसभा: विधायक दशरथ गागराई ने दो फुटबॉल मैदान व गांधी चबूतरा निर्माण की घोषणा

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के गोमियाडीह पंचायत अंतर्गत बिरहड़ जंगल के भीतर बसे सेक्रेडीह गांव में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गागराई मुख्य रूप से शामिल हुए। विधायक और उनकी टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों ने पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के साथ गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

ग्रामसभा के दौरान विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका कर्तव्य है। राज्य सरकार आदिवासी समुदाय के शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Dayal Builder
Srinath

विधायक ने कहा कि आदिवासी समाज का प्रकृति से गहरा संबंध है और वे सदियों से जंगल और पर्यावरण की रक्षा करते आए हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि ऐसे क्षेत्रों के गांवों को मुख्यधारा के विकास से जोड़ा जाए।

Advertisement

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने सेक्रेडीह और कुदाडीह गांव में दो फुटबॉल मैदान और एक गांधी चबूतरा अपने विधायक निधि से बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इन गांवों में इस प्रकार की बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा।

बैठक में ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केंद्र, सड़क और पुलिया निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं की मांग रखी। ग्रामीणों ने इन समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन भी विधायक को सौंपा। विधायक ने आश्वासन दिया कि इन मांगों को जिला और राज्य स्तर पर उठाकर जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामसभा बैठक में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष‌ धमेंद्र सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, राहुल सोय, चंद्र मोहन मुंडा, फागु मुंडा, रामकिस्टो मुंडा, लखींद्र पातर, घासिया मुंडा, सोयना सरदार, उपेंद्र सरदार, बुधराम मुंडा, अनिल टोपनो आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp