Advertisement

पशु चराने के दौरान उग्रसेन सरदार की सोना नदी में डुबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां थाना क्षेत्र के लाल बाजार गांव में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के 29 वर्षीय युवक उग्रसेन सरदार पिता लंकेश्वर सरदार की पशु चराने के दौरान सोना नदी में डूबने से मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 7:30 बजे उग्रसेन सरदार घर से मवेशी चराने निकले थे। इस दौरान वह सोना नदी के किनारे गाय चरा रहे थे। बताया जाता है कि नदी किनारे उनका कपड़ा रखा हुआ मिला, लेकिन चूंकि उग्रसेन तैरना नहीं जानते थे, इसी कारण नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई।  

Dayal Builder
Srinath

ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना खरसावां पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया।

Advertisement

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह डूबने से मौत का मामला है, हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबरें

WhatsApp