होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई के दलभंगा में 15 नवंबर को होने वाली बिरसा जयंती पर दो दिवसीय मेला की तैयारी को लेकर हुई बैठक

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड के दलभंगा में आगामी 15 नवंबर को मनाई जाने वाली बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेला और फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक धुमकुडिया भवन में वकास्त मुंडारी खुंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा के अध्यक्ष मानसिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिरसा जयंती को इस बार धूमधाम, सांस्कृतिक गरिमा और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 14 एवं 15 नवंबर को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और मेला आयोजित होगा।

समिति के अध्यक्ष मानसिंह मुंडा ने बताया कि दलभंगा में आयोजित यह मेला हर वर्ष ऐतिहासिक रूप से मनाया जाता है, जिसमें दूर-दराज़ के ग्रामीण एवं दर्शक शामिल होते हैं। बिरसा मुंडा जयंती के दिन सुबह पाहन द्वारा पूजा-अर्चना, बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूरे 39 मौजा के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:

  • मुंडारी पारंपरिक नृत्य और लोकगीत कार्यक्रम
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं आदिवासी विरासत का प्रदर्शन
  • फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की टीमें भाग लेंगी
  • पारंपरिक खानपान और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी
  • झारखंड की गौरवशाली संस्कृति और इतिहास पर विशेष चर्चा

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 11 नवंबर को सीएनटी एक्ट स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य: 
मानसिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, धर्मेंद्र मुंडा, रामचंद्र मुंडा, दशरथ उरांव, करम सिंह मुंडा, मोहनलाल मुंडा, बैकुंठ मुंडा, नरपति बंकीरा, भुवनेश्वर मुंडा, मधु मुंडा, संतोष मुंडा एवं घनश्याम मुंडा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Comment